diwali horizontal

नगर पंचायत महोना में सपा की बैठक   

0 172

बीकेटी, लखनऊ  :  नगर पंचायत महोना के न्यू पब्लिक स्कूल के परिसर में अनुसूचित एवं पिछड़ा समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में सपा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोमती यादव ने कहा जब तक पिछड़ी जाति व अनुसूचित जाति के नागरिकों का उत्थान नहीं होगा। तब तक समाज और देश का विकास संभव नहीं है। जब इन जातियों का उत्थान होगा। तभी यह जातियां राष्ट्र के मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे इस अवसर पर सपा नेता बालकराम नंदकिशोर बर्मा जीसीआरजी कॉलेज के अध्यक्ष डॉ अभिषेक यादव, इंद्रपाल शर्मा, शिक्षा सहित अन्य सपा नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.