
लखनऊ : दिनांक ९ मई २०२१ दिन रविवार को सायं ९ बजे समाजवादी पार्टी के संसद सदस्य मोहम्मद आज़म खान ७२ वर्षीय, और उनके सुपुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला खान ३० वर्षीय, कोरोना संक्रमण के कारण मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती हुए थे। आज दिनांक १८ मई को भी सपा सांसद आजम खान को १ लीटर ऑक्सीजन के साथ वार्ड में रखा गया है। आज उनकी तबियत बेहतर और संतोशजनक है। वहीँ मोहम्मद अब्दुल्ला खान की स्तिथि स्थिर एवं संतोषजनक है ,उन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। वार्ड में भी उनका इलाज ,मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ की क्रिटिकल केयर टीम के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।