diwali horizontal

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सपाइयों ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

0 288

गौरीगंज : अमेठी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन पर जिले के सपा नेताओं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से मनाया जन्मदिन, यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी मो0 रहबर सिद्दीकी ने बताया कि सपा जिला मुख्यालय गौरीगंज पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया इस मौके पर जिला महासचिव अरसद अहमद एडवोकेट निवर्तमान जिलाध्यक्ष शमशाद खान जायसी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा तिलोई जैनुल हसन, महताब खान ने पार्टी नेतागण, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा व एक दूसरे तथा राहगीरों को मिठाई

खिलाकर अखिलेश यादव की लम्बी उम्र और खुशहाल जीवन की दुआ की बताते चले कि इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीर्घायु की दुआओं के साथ-साथ आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा में एक बार फिर से अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए जिले की सभी सीटों पर सपा प्रत्याशियों की जीत के लिये हर सम्भव प्रयास करने का अनुरोध किया, वहीं यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शमशाद खान जायसी, जिला कोषाध्यक्ष जैनुल हसन ने उपस्थित सपाइयों को केक खिलाया व स्वास्थ्य केन्द्रों में फल वितरण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की बधाई दी इस मौके पर महिलासभा अध्यक्ष रंजना कोरी, तिलोई विधानसभा अध्यक्ष छेदीलाल यादव, गौरीगंज विधानसभा अध्यक्ष ग्रीस यादव, अमेठी विधानसभा अध्यक्ष आदि बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी तथा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.