diwali horizontal

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चंद्रशेखर राव के साथ जाने को तैयार

0 54

लखनऊ  : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) के साथ जाने को तैयार हैं। वह हैदराबाद में 18 जनवरी को केसीआर के नेतृत्व में होने वाली रैली में हिस्सा लेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर असमंजस जताते हुए कहा कि पार्टी नेताओं से विचार विमर्श के बाद फैसला लेंगे। वह पार्टी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देकर कहा कि हम सब संकल्प लेते हैं कि स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर देश व प्रदेश से नफरत की राजनीति खत्म करेंगे।

पूर्व सपा सांसद कवि उदय प्रताप सिंह ने कहा कि गांधी के सपनों को लेकर पार्टी आगे बढ़ेगी। गांधी हमारे आदर्श हैं। विवेकानंद और लोहिया सभी चाहते थे कि हमें सिर्फ  आजादी नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन भी चाहिए। इस मौके पर पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के संघर्षों पर आधारित कलेंडर का विमोचन भी किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.