diwali horizontal

सपा समर्थित एमएलसी प्रत्याशी ने जनपद का किया दौरा, फूका जीत का बिगुल

0 199

वर्तमान एमएलसी ने शिक्षकों छात्रों एवं बेरोजगारों के साथ किया दुर्व्यवहार: राम सिंह “राणा

बछरावां रायबरेली :  सपा समर्थित विधान परिषद के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी राम सिंह “राणा” ने बुधवार को रायबरेली के विभिन्न विकासखण्डों में मतदाताओं से सम्पर्क कर अपने पक्ष में समर्थन की अपील की है। इस दौरान पूरे रायबरेली में 1 दर्जन से अधिक बैठके किया। उन्होंने कहा कि हमने सदैव ही छात्रों एवम् युवाओं के हितों में विश्वविद्यालय से लेकर सरकार के विरूद्ध संघर्ष किया। आन्दोलनों के समय मुझे कई बार सरकार ने जेल भेजने का काम किया। इस मौके पर श्री राणा ने बताया कि वर्तमान स्नातक एमएलसी ने कभी भी सदन में युवाओं बेरोजगारों के पक्ष में मुद्दे नहीं उठाये हैं, उन्होनें सिर्फ अपने स्वार्थो की पूर्ति की है।

 

वही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव ने कहा कि, विधान परिषद में स्नातक क्षेत्र के सदस्य की जिम्मेदारी होती है। वह सदन में छात्रों, नौजवानों और बेरोजगारों की समस्याओं व मागों को सदन के माध्यम से सरकार के समक्ष रखें, परन्तु इस क्षेत्र के विधान परिषद सदस्यों ने कभी भलाई की बात ही नहीं किया। छात्रों, नौजवानों की भलाई के लिए समाजवादी पार्टी ने सदैव कार्य किया है, बेरोजगारों को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्याधन, लैपटाप जैसी कल्याणकारी योजनाएँ देकर सम्मान देने का काम किया गया था। आज भाजपा की सरकार ने उन महत्वाकांक्षी योजनाओं को बंद कर दिया, साथ ही बेरोजगार युवा छात्र जब अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन करते हैं,

भाजपा सरकार उन्हें पुलिस की बब्रर लाठियों से पिटवाकर जेल भेजवाने का काम कर रही है। इसलिए इस चुनाव में स्नातकों के मत का अधिकार भाजपा खो चुकी है। जिलाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम सिंह राणा को विजयी बनाने की अपील किया। बछरावाँ, महराजगंज,हरचन्दपुर, रायबरेली शहर, गुरूबक्शगंज, खीरों, लालगंज, डलमऊ, जगतपुर एवं सलोन विकास खण्डों के स्नातक मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को डा0 मनोज पाण्डेय, रामलाल अकेला, श्याम सुन्दर भारती, उमाशंकर यादव, विक्रात अकेला, मो0 इलियास, अरशद खान, रामसेवक वर्मा, मुकेश रस्तोगी, डा0 दिनेश पाल, शिवनाराय सिंह, राजेश मौर्य, रवीन्द्र पाण्डेय, चन्द्रराज पटेल, राजेन्द्र यादव, कृपाशंकर यादव, विनय यादव, हरिकृष्ण फौजी, राकेश त्रिवेदी, जागेश्वर प्रसाद सुरेन्द्र कुमार, मो0 शमशाद ने सम्बोधित कर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.