
अमेठी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सपा छात्रसभा जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में 25 दिसंबर को किसानों के बीच भेटुआ ब्लॉक के ग्राम लोकई का पुरवा सरूवावाँ मुंशीगज में समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा है कि किसान भाजपा राज में सबसे ज्यादा अन्याय का शिकार हुआ है। भाजपा सरकार ने किसानों से किया अपना एक भी वादा तो निभाया नहीं, उल्टे किसान विरोधी तीन कानून लाकर उसने कार्पोरेट के हाथों किसानों को बर्बाद करने की साजिश रच डाली है। पूरे देश के किसान इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी किसानों की अपनी पार्टी है। वह किसानों के संघर्ष में उनके साथ है।
किसान घेरा कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता जयसिंह प्रताप यादव ने चौपाल में किसानों से बातचीत, किसानों से जुड़े तमाम मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा कर उनके संघर्ष में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सपा नेता ने पूर्ववर्ती समाजवादी अखिलेश सरकार द्वारा जनहित मे चलाई गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को विकास पुरुष बताया।सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनमानस के साथ हर वर्ग त्रस्त हो गया है। जनता पूरी तरह मन बना चुकी है और फिर से 2022 में समाजवादी विकास वाली अखिलेश सरकार चाहती है।
इस मौके पर गणेश यादव, ओमकार नाथ, शेष कुमार, सचिन, जनार्दन, प्रभात, कपिल, दुर्गेश, सत्यम, रामहेत, हरदीप, अखिलेश, विनोद, दीपक, सुरेंद्र, अनिल यादव, सौरभ, पवन, रंजीत, अंकुश, रजनीश, सोहन, दिनेश, विवेक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता, नेता मौजूद रहे।