diwali horizontal

किसान संदेश यात्रा‘ की तैयारी में जुटे सपा कार्यकर्ता: हाफिज अयाज

0 174

 

सपा की मासिक बैठक में बोले जिलाध्यक्ष

बाराबंकी :  आगामी 7 दिसंबर को प्रदेश व्यापी आवाहन पर प्रस्तावित ‘किसान संदेश यात्रा‘ की तैयारी में सपा कार्यकर्ता जुट जाएं। किसान संदेश यात्रा में सपा कार्यकर्ता किसानों से मिलकर किसान विरोधी सरकार की नीतियों को उजागर करें। उक्त विचार आज सपा कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने व्यक्त किए। हाफिज अयाज ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं। पूरे देश का किसान आंदोलित है। किसानों की जायज मांगों को भाजपा सरकार विपक्षी दलों की साजिश का हवाला देकर नजर अंदाज कर रही है। किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

धान क्रय में सरकार की हीला हवाली से किसान सड़कों पर उतर आया है। महीनों से धान क्रय केंद्रों पर गाड़ी खड़ी है। भाजपा के चहेते क्रय केंद्र के लोग बंदरबांट में लगे हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि सभी विधानसभा में आगामी 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक ब्लॉक वार यात्राएं निकाली जाएंगी ।इस संदेश यात्रा में सपा के वरिष्ठ नेताओं सहित विधानसभा प्रभारी गण, पदाधिकारियो को कार्यक्रम की व्यापक स्तर पर किसानों तक पहुंचाने हेतु लगाया गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरी तन्मयता से भाग ले।

सपा जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा व सपा जिला सचिव श्याम प्रकाश त्रिवेदी की अध्यक्षता में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करने वालों में सपा मो. सबाह, अजय वर्मा बब्लू, हिमांशु यादव, कामता यादव, श्रवण कुमार रावत, वीरेन्द्र नेवली, राजेश वर्मा, यशवंत यादव, चैधरी अदनान, शांति ओम, शाफे जुबेरी, चैधरी अमित वर्मा, अनिल कुमार यादव, संजय यादव, आलोक यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.