diwali horizontal

मिशन 2022 की तैयारी को लेकर सपाईयों ने भरी हुंकार

0 170

गोप ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र

 

बाराबंकी :  सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सबाह के कुशल संचालन में आयोजित समाजवादी युवजन सभा के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन ने सभी नव नियुक्त युवजन सभा के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद कुमार सिंह गोप ने वितरित किया। इससे पूर्व समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन ने आए हुए सभी अतिथियों का माला पहनाकर समाजवादी साल ओढ़ाकर कर स्वागत किया।

 

इस मौके पर श्री गोप ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की जरूरत है पद मिलना बड़ी बात नहीं है, यह कांटो भरा ताज है इसको हासिल करने के बाद बड़ी जिम्मेदारी को अंजाम देना पड़ता है इसलिए सभी से मेरा आग्रह है कि 2022 चुनाव के लिए कड़ी मेहनत करें और समाजवादी पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं और आने वाले 2022 के चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.