diwali horizontal

बीबीएयू में विशेष सफाई अभियान, स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का आह्वान

0 48

बीबीएयू में विशेष सफाई अभियान, स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का आह्वान

स्वच्छता ही सेवा-2025’ कार्यक्रम के अंतर्गत अशोका छात्रावास में चला अभियान

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में रविवार को ‘स्वच्छता ही सेवा-2025’ कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान विश्वविद्यालय के स्वच्छता अनुभाग द्वारा अशोका छात्रावास परिसर और उसके आसपास चलाया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बीच स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करना और स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश देना था।अभियान के दौरान प्रभारी सेनीटेशन डॉ. रवि शंकर वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं सफाई कार्य में सहभागिता की और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का आयोजन न होकर जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के प्रति सचेत रहना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।कार्यक्रम में स्वच्छता अनुभाग के कर्मचारियों, विश्वविद्यालय के शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की। सभी ने मिलकर छात्रावास परिसर, गलियारों, कक्षों और खुले स्थानों की साफ-सफाई की। सामूहिक प्रयास से आयोजित यह सफाई अभियान न केवल परिसर को स्वच्छ बनाने में सहायक रहा बल्कि प्रतिभागियों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी प्रदान किया।
अभियान के समापन पर यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब हर नागरिक इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया ताकि छात्रों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता लगातार बनी रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.