diwali horizontal

माह अक्टूबर में संचालित होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

0 167

सीतापुर  : दिनांक 20 सितम्बर 2020 (सू0वि0) जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने बताया कि अपर आयुक्त, महोदय खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0 जवाहर भवन, लखनऊ के पत्र दिनांक 27.08.2020 के द्वारा अवगत कराया गया है कि द्वितीय चक्र के वितरण में माह सितम्बर 2020 हेतु ’प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के अन्तर्गत प्रत्येक कार्डधारक को प्रति यूनिट 03 किग्रा0 गेहॅूं, 02 किग्रा0 चावल तथा 01 किग्रा0 चना प्रति कार्ड निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ’प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के अन्तर्गत माह अगस्त 2020 के सापेक्ष चना अभी तक वितरित नहीं किया जा सका है, जिसके दृष्टिगत माह सितम्बर, 2020 में दिनांक 21.09.2020 से लेकर 30.09.2020 तक होने वाले द्वितीय चरण के वितरण में ही माह ’अगस्त एवं माह सितम्बर 2020 दोनों के सापेक्ष 02 किग्रा0 चना प्रति कार्ड,’ राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क एक साथ उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है

उन्होंने जनपद के ’प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ समस्त कार्ड धारकों को सूचित किया है कि वह दिनांक 21.09.2020 से लेकर 30.09.2020 तक होने वाले द्वितीय चक्र के वितरण में ही माह अगस्त एवं माह सितम्बर 2020 दोनों माहो के सापेक्ष ’02 किग्रा0 चना प्रति कार्ड, एवं प्रति यूनिट 03 किग्रा0 गेहूं, 02 किग्रा0 चावल’ उचित दर की दुकानों से अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें। उन्होंने समस्त उचित दर विक्रेताओं एवं समस्त क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों को उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये

Leave A Reply

Your email address will not be published.