
बीबीएयू में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु स्पेशल ड्राइव शुरू
लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों को भरने के लिए स्पेशल ड्राइव के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।अभ्यर्थी https://bbaucet.samarth.edu.in/pg/ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क ₹500/- रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांगजन (PwD) अभ्यर्थियों के लिए शुल्क ₹300/- निर्धारित है।विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.bbau.ac.in पर उपलब्ध सूचना पुस्तिका, प्रवेश विवरणिका (Information Bulletin & Admission Prospectus) एवं छात्रावास नियमावली (Hostel Manual) को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। इसके अलावा प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी अथवा समस्या के समाधान हेतु अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के टोल-फ्री नंबर 1800 180 5789 पर संपर्क कर सकते हैं।
