diwali horizontal

सपाईयों ने धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

0 162

अमेठी : रविवार को स्थानीय जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। सपा जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नेताजी के दीर्घायु जीवन की कामना की।

सपा जिला कार्यालय पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस पर सपा जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सपाइयों ने केक काटकर दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को आत्मसात कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का का काम किया। मुलायम सिंह यादव ने तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही गरीब किसान नवजवान की समस्याओं को प्राथमिकता दी। देश के रक्षा मंत्री के रूप उनके द्वारा सैनिकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया। संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए उन्होंने कभी सत्ता की परवाह नहीं की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विमलेश सरोज अरुण यादव विनोद सिंह धीरेन्द्र सिंह गुंजन सिंह मुकेश यादव वकील खान ललित यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.