diwali horizontal

मलिहाबाद में सपा के जनसंपर्क कार्यालय का हुआ उद्धघाटन

0 194
मलिहाबाद, लखनऊ :  मलिहाबाद में सैकड़ों की संख्या में मौजूद सपा के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मलिहाबाद के पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत के नेतृत्व में लखनऊ हरदोई मार्ग के मुजासा तिराहे के निकट जन सम्पर्क कार्यालय का सपा के पूर्व वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह ने फीता काटकर  उद्धघाटन किया। कार्यक्रम में कार्यालय के उद्धघाटन के साथ ही तहरी भोज का भी आयोजन किया गया। इंदल रावत ने कहा कि सपा सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान महीनों से किसान विरोधी तीनो बिलों को वापस लेने के लिए इस कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे हैं और सरकार उनकी माँग को न मानकर सिर्फ तारीख पर तारीख देती चली जा रही है। कार्यक्रम में  जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत, पूर्व मंत्री राम सिंह राणा, पूर्व विधायक गोमती यादव, हरिनाम सिंह, सालिकराम, संतोष यादव, वीरेंद्र यादव, जगदीप यादव, डॉक्टर मोहन लाल पासी, शंभू यादव काकोरी,  सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.