diwali horizontal

एसएसबी ने पकड़ी पिकअप सहित मटर, एक गिरफ्तार

0 111

पलिया कलां खीरी  : भारत नेपाल बॉर्डर पर इन दिनों चाइनीज मटर की तस्करी जोरों पर है जिसे लेकर एसएसबी की 39 वाहिनी के कमांडेंट मुन्ना सिंह ने समय-समय पर सख्त कार्रवाई भी की है। जिसके चलते पिछले 6 मई माह में कई दर्जनों पिकअप मटर की बरामदगी एसएसबी द्वारा की गई है

ताजा मामला यह है कि संपूर्णानगर से पलिया आ रही एक पिकअप मटर को एसएसबी कमांडेंट मुन्ना सिंह के निर्देश पर एसएसबी मुख्यालय के सामने  रोककर तलाशी ली गई जिसमें 30 कुंटल मटर की तस्करी की बात सामने आई। पिकअप यूपी संख्या 31 एटी 1913 में लदी 30 कुंटल मटर पकड़ी जाने के बाद एसएसबी ने सीजर बनाकर कस्टम पलिया के सुपुर्द कर दिया है। पिकअप के साथ उसका गोला निवासी ड्राइवर भी पकड़ा गया है। पकड़ी गई मटर की कीमत छः लाख रुपए बताई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.