diwali horizontal

एसएसबी ने जब्त की 7.8 लाख मूल्य की ब्राउन शुगर।

0 193

लखीमपुर खीरी:  गौरीफंटा की सीमा चौकी कजरिया द्वारा गौरीफंटा पुलिस के साथ साझा परिचालन के दौरान लगभग 1715 बजे डीगनिया मोड़ के पास पर 14.60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों सूरज कुमार मौर्य पुत्र रामगोपाल निवासी अजीत नगर, पलिया खीरी और राहुल गुप्ता पुत्र भगवतशरण निवासी पलिया को गिरफ्तार किया गया I उक्त मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत लगभग 7,30,000/- आकी गयी है।

दोनों तस्कर उक्त मादक पदार्थ को भारत से नेपाल ले जाने की फिराक में थे। इन दोनों को जब्त की गयी ब्राउन शुगर, अन्य मादक पदार्थ के साथ आगे की कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी गौरीफंटा के सुपुर्द कर दिया गया है। यह ऑपरेशन मुन्ना सिंह, कमांडेण्ट, 39वीं वाहिनी के निर्देशानुसार किया गया, जिसका नेतृत्व प्रभारी समवाय गौरीफंटा द्वारा किया गया। मुन्ना सिंह, कमांडेण्ट, 39वीं वाहिनी द्वारा पूरे परिचालन दल को बधाई दी और कहा की सीमा क्षेत्र में तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए और अधिक प्रयास एवं स्थानीय नागरिकों को जागरूक किये जाने की आवश्कता हैं, जिसके लिए 39वीं वाहिनी निरंतर प्रयासरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.