diwali horizontal

ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म देखने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कहा- समाज सुधार की मिसाल हैं फुले दम्पत्ति

0 50

ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म देखने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कहा- समाज सुधार की मिसाल हैं फुले दम्पत्ति

लखनऊ: समाज सुधारक दंपत्ति ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ समाज को एक नई दृष्टि प्रदान करने वाली फिल्म साबित हो रही है। रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय कांग्रेसजनों के साथ लखनऊ के एक थियेटर में इस फिल्म को देखने पहुंचे।फिल्म प्रदर्शन के बाद अजय राय ने कहा कि 19वीं सदी में जब समाज छुआछूत, ऊंच-नीच और जातिवाद की जकड़ में था, तब ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले ने साहसिक कदम उठाकर दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। स्त्री शिक्षा की शुरुआत करने और समाज में बराबरी का माहौल बनाने के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा, “फुले दंपत्ति का जीवन हम सबके लिए एक आदर्श है। यह फिल्म उनके संघर्ष और सामाजिक बदलाव के यथार्थ को बहुत संवेदनशीलता से सामने लाती है। कई घटनाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और सामाजिक नवचेतना जगाने का कार्य कर रही हैं।”प्रदेश अध्यक्ष ने हर भारतीय नागरिक से यह फिल्म देखने की अपील की और कहा कि “यह फिल्म सिर्फ इतिहास नहीं दिखाती, बल्कि सोचने की एक दिशा देती है।”इस मौके पर अजय राय के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें दौरा एवं कार्यक्रम प्रभारी और पूर्व मंत्री राजबहादुर, पूर्व विधायक इन्दल रावत, डॉ. जियाराम वर्मा, सुशील तिवारी सोनू पंडित, अनुसुईया शर्मा, अरशद आज़मी, पुष्पेन्द्र सिंह, सिद्धिश्री, परवीन खान, नीलम सिंह, साबरा खातून, शिफा खान, राकेश पांडेय, अनिल शुक्ला और मोहम्मद फैजी सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.