diwali horizontal

प्रदेश महामंत्री प्रियंका का हुआ स्वागत

0 194

 

बाराबंकी :  भाजपा की तेज तर्रार नेत्री पूर्व सांसद व प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत का हैदरगढ़ जाते समय कोठी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गगन भेदी नारे भी लगे। कोठी स्थित मदारपुर, रौशन, जमाखा मोड़ के पास जैसे ही प्रियंका सिंह रावत का काफिला पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद नेहा भारती, दिलीप सिंह एवं रवि भारती ने अपने साथियों के साथ प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आप लोग कमर कस लें। एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय है।  रावत ने आगे कहा कि पूरे भारत में भाजपा का परचम लहर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.