
देवरिया: जिला पंचायत सभागार में किसान मोर्चे की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को सम्पन्न हुई।
बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष ट्रैक्टर पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे । कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करते हुए करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि किसान देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है।
उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा पार्टी के सभी अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है, वर्तमान समय मे पार्टी द्वारा वोटर चेतना अभियान को बहुत ही व्यापक रूप से चलाया जा रहा है, सभी का दायित्व है कि इसमें भाग लेकर नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए और केंद्र- प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं किसानों के लिए बनी हैं उन योजनाओं को किसानों के बीच सघन जनसंपर्क करके उनको बताए, जिससे किसान भाईयो को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें ।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर किसान मोर्चा ने अलग अलग अभियान निर्धारित किया है जिसमे नमो कब्बडी प्रतियोगिता के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जायेगा । उन्होंने कहा कि भारत का किसान गांवों में रहता है और अपने परिश्रम के द्वारा देश के सवा अरब जनसंख्या को अन्न देता है।किसानों की आय दोगुनी करने के लिए और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार अनवरत कार्य कर रही है।
बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने आगामी अभियानों के लिए किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए विस्तृत रूप से चर्चा की । उन्होंने बताया की आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 5 नवंबर तक 3 प्रमुख अभियान जिला स्तर पर चलाया जाएगा जिसमे आप सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निष्ठापूर्वक लगना होगा, नमो कबड्डी प्रतियोगिता के लिए न्यूनतम 16 तथा अधिकतम 32 टीमों का चयन होगा।
भाजपा जिलाअध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा ने पूरे प्रदेश में कार्यक्रमो के माध्यम से किसानों के बीच मे जाकर उनको केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से हमारे किसान भाई लाभान्वित भी हो रहे हैं ।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आगामी अभियानों/कार्यक्रमो को देवरिया किसान मोर्चा सम्पादित करेगा।
कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा घनश्याम सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष बन्धु उपेंद्र सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने सम्बोधित किया , संचालन क्षेत्रीय महामन्त्री रामानंद नन्हे ने किया।
बैठक में किसान मोर्चा देवरिया के पदाधिकारियो ने अतिथियों को हल, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रियंका सिंह ने उपस्थित लोगों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लालजी यादव, निवास मणि, प्रमोद शाही, रविन्द्र कौशल, गंगा सिंह कुशवाहा, राजेश मिश्रा,अंकुर राय,प्रभाकर तिवारी, मुकेश राय, भगवान यादव, काशीपति शुक्ल, हृदयलाल शर्मा, अरुण मिश्र, प्रिन्स शर्मा, संजय सिंह सैथवार, प्रभुनाथ पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, विद्यासागर मिश्र, प्रदीप कुशवाहा उपस्थित रहे।