diwali horizontal

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह भी कोरोना पाॅजिटिव

0 160

 

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शाना सिंह भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। मंगलवार को दर्शाना सिंह की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। दर्शना सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के लक्षण महसूस होने पर टेस्ट कराया था। जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। भाजपा नेता ने कहा कि डाॅक्टरों की सलाह पर खुद को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर लिया है। दर्शना सिंह ने उन सभी लोगों से भी अपनी जांच कराने और सावधानी बरतने की अपील की है, जो लोग पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं।
बता दें कि इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना पाॅजिटिव पाए जा चुके हैं। फिलहाल स्वतंत्र देव सिंह होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा कोरोना की चपेट में आकर योगी सरकार के दो मंत्रियों की मौत भी हो चुकी है। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक भी कोरोना पाॅजिटिव हैं और उनका इलाज पीजीआई में चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी कोरोना पाॅजिटिव पाए जा चुके हैं
Leave A Reply

Your email address will not be published.