diwali horizontal

प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सपा नेत्री  रुबीना कुरैशी का युवा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

0 100

फतेहपुर : प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सपा नेत्री  रुबीना कुरैशी का जनपद में प्रथम आगमन में स्वागत करते हुए युवा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। एक निजी कार्यक्रम में कौशाम्बी जा रही सपा नेत्री के आगमन की खबर जैसे ही युवा नेताओ को लगी उन्होंने नेता ढाबा में उनके स्वागत की रूपरेखा बना ली। उन्होंने जिला  ब्राम्हण  कार्यकर्ताओ से बूथ मजबूत करो के बारे चर्चा की और 2022 विधानसभा चुनाव में  अखिलेश यादव  के नेतृत्व में सपा की पुनः सरकार बनाने का संकल्प लिया । भाजपा की  योगी सरकार को फेल बताते हुये कहा कि महंगाई सभी हदो को पार कर चुकी है युवा बेरोजगार हो गया । आए दिन प्रदेश में  रेप हत्या हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया है।इस मौके पर समीर कुरैशी, लाल बादशाह,दिलशाद राइन, शेखू बाबा समेत तमाम युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.