
लखनऊ : राजकीय वाहन चालक संघ, लोक निर्माण विभाग द्वारा केन्द्रीय कार्यशाला कबीर मार्ग पर सुन्दर काण्ड के उपरान्त भगवान विश्वकर्मा पूजन समारोह और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। केन्द्रीय कार्यशाला में आयोजित हवन कार्यक्रम में प्रमुख अभियंता विभागाध्यक्ष इं. राकेश कुमार सक्सेना के अलावा प्रमुख अभियंता इं. मनोज कुमार गुप्ता और इं. अरविन्द कुमूार श्रीवास्तव शामिल हुए।
चालक संघ के अध्यक्ष शिवकुमार यादव और महामंत्री सुभाषचन्द्र मिश्रा ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा के पूजन समारोह में मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता सहित अवर अभियंता शामिल हुए। इसके उपरान्त स्वस्थ्य परीक्षण शिविर में अवर अभियंता, चालक, हेल्पर एवं सहयोगी कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण साई पेथ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी, नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भारत सिंह यादव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामराज दुबे, सुनील यादव आदि शािमल हुए।