
लखनऊ : अवैध धर्मान्तरण मामले में एटीएस द्वारा अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार उमर गौतम का बेटा है अब्दुल्ला। ये इस्लामिक दावा सेंटर में फंडिंग के कामकाज को देखता है। जांच में उमर गौतम और कलीम सिद्दीकी की संस्था को 100 करोड़ की रकम आने का खुलासा हुआ है। पूछताछ में कोई रकम से सम्बंधित दस्तावेज जांच कर रही एजेंसियों को ये लोग नही दे पाए। 75 लाख की रकम अब्दुल्ला के अकाउंट में आई है जिसमे 17 लाख विदेशों से फंडिंग की गई। हवाला व अन्य माध्यमो से रकम पहुँची है। आई रकम को मनमाने ढंग से खर्च किया जाता था। अब्दुल्ला धर्मान्तरण करने वाले लोगो मे रकम पहुचाता था। प्रलोभन व धमकियां भी दी गई जबरन धर्मान्तरण को लेकर। मामले में 17 लोगो की गिरफ्तारी अब तक की जा चुकी है इनमे 2 लोग ऐसे है जिनके सम्बन्ध आतंकी संगठनों से है, ये लोग हिंसात्मक विचार धारा से प्रभावित है इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले है इनके मोबाइल से भी तमाम दस्तावेज मिले है। आगे अभी विवेचना जारी है अब्दुल्ला को रिमांड पर लिया जायेगा