diwali horizontal

सपाट खुलने के बाद टूटा शेयर बाजार, 200 अंक फिसला सेंसेक्स

0 173

मुंबई : घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को तकरीबन सपाट खुला, लेकिन एशिया के अन्य बाजारों से कोई बहुत उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिलने से कारोबारी रुझान कमजोर रहा। आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा फिसलकर 49,500 के नीचे गिर गया और निफ्टी भी 14,806 पर आ गया। सुबह 9.35 बजे सेंसेक्स बीते सत्र से 104.90 अंकों यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 49,641.31 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी 25.35 अंकों यानी 0.17 फीसदी की कमजोरी के साथ 14,848.45 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 2.82 अंकों की कमजोरी के साथ 49,743.39 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 49,499.99 तक फिसला, जबकि इस दौरान सेंसेक्स का उपरी स्तर 49,790.33 रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 8.85 अंकों की बढ़त के साथ 14,882.65 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 14,884.20 तक चढऩे के बाद फिसलकर 14,806.35 पर आ गय

Leave A Reply

Your email address will not be published.