
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का सामरिक महत्व।
Strait of Hormuz Importance : पश्चिम एशिया की एक प्रमुख जलसन्धि है जो ईरान के दक्षिण में फ़ारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से अलग करता है। इसके दक्षिण में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान का मुसन्दम नामक बहिक्षेत्र हैं। तेल के निर्यात की दृष्टि से यह जलडमरु बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इराक़, क़तर तथा ईरान जैसे देशों का तेल निर्यात यहीं से होता है। अपने सबसे कम चौड़े स्थान पर इसके दोनों तटों में ३९ किलोमीटर की दूरी है। यह ईरान देश को ओमान देश से अलग करती है। जलडमरूमध्य वैश्विक तेल निर्यात के लिए क्यों महत्वपूर्ण

है? वैश्विक तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस निर्यात का 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सा इस जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है, जो ईरान , इराक , कुवैत , कतर और संयुक्त अरब अमीरात से निर्यात किए जाने वाले पेट्रोलियम का प्राथमिक मार्ग है।
