
प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि योजना
बहराइच : 14 सितम्बर। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं के लिए दस हज़ार रूपय का ऋण दिये जाने की व्यवस्था दी गयी है। योजनान्तर्गत समय से ऋण जमा करने वाले लाभार्थियों को ब्याज में सब्सिडी प्रदान की जायेगी
पी.ओ. डूडा श्री सिंह ने बताया कि इच्छुक पथ विक्रेता नगर पालिका परिषद बहराइच एवं नानपारा एवं नगर पंचायत जरवल एवं रिसिया तथा विकास भवन स्थित जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पी.ओ. डूडा ने यह भी बताया इच्छुक पथ विक्रेता पीएमस्वःनिधि वेबसाइट पर जाकर स्वयं अथवा लोकवाणाी व जनसेवा केन्द्र के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। श्री सिंह ने पथ विक्रेताओं से अपेक्षा की है कि अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठायें।