diwali horizontal

लखनऊ नगर निगम का सख्त रुख, 24 भवन सील, ₹11.44 लाख की वसूली

0 188

लखनऊ नगर निगम का सख्त रुख, 24 भवन सील, ₹11.44 लाख की वसूली

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ ने संपत्ति कर न चुकाने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ मंगलवार को सख्त कार्रवाई की। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर निगम की टीमें अलग-अलग जोनों में उतरीं और सघन अभियान चलाकर मौके पर ही कई बकायेदारों को बकाया जमा करने पर मजबूर किया। इस दौरान कुल ग्यारह लाख 44 हजार 715 रुपये की वसूली की गई, जबकि चेतावनी और नोटिस के बावजूद कर न जमा करने वाले 24 भवनों को सील कर दिया गया।अभियान के तहत जोन-1 क्षेत्र में अवेज खान, मालती पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, गोल्ड ऑफ़सेट प्रिंटर्स तथा ए.के.जी. कन्सलटेन्ट्स लिमिटेड (नर्सिंग होम) के भवन सील किए गए। जोन-2 में ममता अग्रवाल और अजय चन्द्र अग्रवाल ने मौके पर तीस-तीस हजार रुपये जमा किए, जबकि महमूद आलम का भवन सील कर दिया गया। जोन-3 क्षेत्र में बड़े लाल शर्मा और दिलीप कुमार ने क्रमशः तीस और पच्चीस हजार रुपये चुकाए, वहीं केदारनाथ अग्रवाल, गोल्डन प्लाजा, रचना गुप्ता, अशोक और जहीरउद्दीन के भवन सील कर दिए गए। जोन-4 में रुखसाना मकसूद, सरोजनी वर्मा, रजनी बाला, आरती शुक्ला और राधा यादव से बड़ी रकम वसूली गई, जबकि विभूति खंड निवासी इन्द्र पाल खुराना का भवन सील कर दिया गया।जोन-5 क्षेत्र में यशपाल मेहरा, मधु अरोड़ा, ओमप्रकाश और आदित्य-तेजस प्रकाश ने कर जमा किया, जबकि सीमा सिंह का भवन सील कर दिया गया। जोन-6 में अयोध्या, ओमप्रकाश गुप्ता समेत कई बकायेदारों ने रकम चुकाई, वहीं सुखराम, सीतामनी, इस्माईल, मतीन, हरि कृष्ण यादव, मनोहर लाल रावत और राम नरेश के भवन सील कर दिए गए। जोन-7 में हाजी इदरीश, मो. अकील, मो. इकबाल, इस्लाह कॉम्पलेक्स और धमेन्द्र कुमार चौहान ने कर जमा किया, जबकि रजिया का भवन सील कर दिया गया।नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि नगर निगम बकायेदारों के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि 31 अगस्त तक एकमुश्त यूजर चार्ज जमा करने पर गृहकर में 10 प्रतिशत तथा व्यावसायिक भवन स्वामियों को 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छूट की अवधि समाप्त होने के बाद और कड़े कदम उठाए जाएंगे, इसलिए सभी लोग समय पर कर जमा कर नगर निगम के प्रयासों में सहयोग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.