diwali horizontal

अमेठी में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति का जोरदार स्वागत : बोले बीजेपी का बूथ मजबूत,2022 में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

0 131

अमेठी : प्रदेश के औद्योगिक विकास राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति का सुल्तानपुर जाते समय जिले के मुसाफिरखाना में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने उन्हें गुलदस्ते भेंट कर फूल मालाएं पहनाई। राज्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी का बूथ मजबूत है इसीलिए 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। बता दें कि राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति रविवार को लखनऊ से सुल्तानपुर जिले में सामाजिक समरसता कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान राज्य मंत्री का काफिला मुसाफिरखाना के गौरीगंज तिराहे के पास स्थित एक निजी शैक्षणिक संस्थान के सामने रुका। यहां पहले से तैयार ज्वाला प्रसाद प्रजापति, अरुण प्रजापति,डॉ इंद्रपाल प्रजापति,अरुणेश प्रजापति,राजकिशोर प्रजापति,सूरज प्रजापति,श्रीराम प्रजापति,प्रदीप प्रजापति और राज कुमार प्रजापति सहित बड़ी लोगों ने राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति का माला पहना कर व बुके भेंट कर स्वागत किया।

लोगों से मुलाकात के दौरान राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार जनता के हित मे अभूतपूर्व कार्य कर रही है। भाजपा सरकार अपने मूल मंत्र सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के आधार पर चहुंमुखी विकास को प्रतिबद्ध है और विश्व पटल पर सबसे लोकप्रिय पार्टी के रूप में ख्याति प्राप्त है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना महेंद्र मिश्र,मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला,राज कुमार मिश्र,भूपेंद्र प्रताप सिंह,गुड्डू रंगीला,रोहित,अनिल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.