
शुक्लागंज,उन्नाव :राजधानी मार्ग स्थित अंबिका प्रसाद मेमोरियल स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत केन्द्र व राज्य सरकार के निर्देश पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 को ध्यान में रखते हुये स्वच्छता पर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां अंबिका के छात्र छात्राओं ने भाग लिया इस दौरान ईओ सुनील कुमार मिश्रा ने छात्र छात्राओं को स्टेशनरी का सामाना मुहैया कराया छात्र छात्राओं ने तय समय पर प्रतियोगिता में चित्र बनाये जिसमें अंगद सिंह प्रथम, संचिता साहू द्वितीय और श्रेया गुप्ता तृतीय स्थान मिला जिस पर पालिकाध्यक्ष रंजना गुप्ता ने स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उन्हंे सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस मौके पर प्रभारी अनूप शुक्ला,प्रधानाचार्या डेफनी लेम्यूर के अलावा स्कूल के शिक्षक,शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।