
लखन्ऊ : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुरूवार को में एनएसएस के विद्यार्थियों ने अपने-अपने विद्यालयों में आॅनलाइन माध्यम से आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त जनपद लखनऊ के प्रवर्तन दलों द्वारा सीट बेल्ट व हेलमेट के प्रयोग, वाहनों में रिफ्लेक्टर के प्रयोग आदि संबंधी चेकिंग की गई, जिसके अन्तर्गत कुल 27 वाहनों का चालान सीट बेल्ट न लगाने पर, 35 वाहनों का हेलमेट न लगाने पर व 11 वाहनों का रिफ्लेक्टर न लगाने के अभियोग में चालान किया गया।इसी क्रम में आज परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों द्वारा रॉंग साइड से वाहन चलाने व गलत पार्किंग करने के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा।