
निपुण भारत मिशन की सफलता, हर शिक्षक का दायित्व-रंजीत
रिसिया में हुआ निपुण भारत मिशन अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
बहराइच जनपद में बाल वाटिका से लेकर कक्षा तीन तक के बच्चों को भाषा व गणित में पारंगत करना ही निपुण भारत मिशन का लक्ष्य है। मिशन की सफलता हर शिक्षक का दायित्व होना चाहिए। शिक्षकों की मेहनत का परिणाम न सिर्फ उन्हें उत्साहित करेगा, बल्कि छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता को आगे बढ़ाने का अगला लक्ष्य बेहद आसान हो जाएगा।