diwali horizontal

अलीगंज आईटीआई में रोजगार मेले का सफल आयोजन।

0 87

अलीगंज आईटीआई में रोजगार मेले का सफल आयोजन।

Aliganj ITI News:प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मिशन रोजगार

योजना के तहत आज सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

इस मेले में एमएसटी टेक्नोसॉफ्ट प्रा. लि., एनपीएस प्रा. लि., ब्लैकट एवं एलआईसी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। संस्थान के प्राचार्य श्री राज कुमार यादव ने बताया कि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अधिक से अधिक अभ्यर्थियों का चयन करने की बात कही और चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग करने की प्रेरणा भी दी।

एम.ए. खान, ट्रेनिंग काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर ने जानकारी दी कि रोजगार मेले में कुल 34 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 20 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित युवाओं को कंपनियों की ओर से ₹15,000 से ₹25,000 प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा।

जो उम्मीदवार इस रोजगार मेले में शामिल नहीं हो सके, वे आगामी 30 अगस्त 2025 को आईटीआई अलीगंज, लखनऊ में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।

 

रोजगार मेले की सफलता में मकबूल कादिर और अनुदेशक जेड रहमान का विशेष योगदान रहा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.