diwali horizontal

दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब में दो प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल आयोजन

0 136

दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब में दो प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल आयोजन

लखनऊ: लखनऊ स्थित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब द्वारा समानांतर रूप से दो महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहला प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से प्रदेश के 81 ब्लॉक मिशन मैनेजर और 28 जिला मिशन मैनेजर की क्षमता संवर्धन हेतु 2 जून से 5 जून 2025 तक आयोजित किया गया। दूसरा प्रशिक्षण आपदा प्रबंधन विषय पर समूह सखी महिलाओं की क्षमता संवर्धन के लिए चल रहा है।5 जून 2025 को आयोजित जिला एवं ब्लॉक मिशन मैनेजर की क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में संस्थान के महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अपर निदेशक (प्र.) सुबोध दीक्षित, अपर निदेशक (प्र.) बी. डी. चौधरी, संस्थान के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य स्तरीय विशिष्ट अतिथि वार्ताकार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में शिक्षाविद विशेषज्ञों जैसे राजेन्द्र झां (राष्ट्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज संस्थान, हैदराबाद), वरूण विद्यार्थी (संस्थापक अध्यक्ष, मानवोदय सेवा संस्थान, लखनऊ) एवं डॉ. किशन वीर सिंह शाक्य (पूर्व वरिष्ठ सदस्य, लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश) ने प्रतिभागियों को उपयोगी एवं प्रेरणादायक विचार दिए।महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रतिभागियों को कार्यों के प्रति निष्ठा और ईमानदारी की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि हम जिन लोगों के साथ कार्य करते हैं, वे समाज और परिवार से जुड़े होते हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति और ऋषि-मुनियों के आदर्शों को हमेशा संजोने की बात कही।समारोह का संचालन डॉ. एस. के. सिंह, सहायक निदेशक ने किया जबकि अपर निदेशक (प्र.) सुबोध दीक्षित ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोग करने वाले अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुए और प्रतिभागियों ने आवश्यक कौशल एवं ज्ञान अर्जित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.