diwali horizontal

सुदेश गुर्जर ने छोड़ी भाजपा, सपा में हुई घर वापसी

0 242

सपा में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड और लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं सुदेश

सहारनपुर : सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन के प्रयासों से भाजपा में गए सभी सपा नेता और कार्यकर्ता अब लौटने लगे हैं जिन्हें सपा जिलाध्यक्ष द्वारा मान सम्मान के साथ पार्टी की सदस्यता दी जा रही है। आज भाजपा नेता सुदेश गुर्जर ने आज अपने साथियों सहित समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें पूर्ण मान सम्मान दिया जाएगा। पेपर मिल रोड पर आयोजित बैठक में सुदेश गुर्जर ने अपने साथियों सहित सपा जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है

उन्हें पूर्ण मान सम्मान दिया जाएगा उन्होंने कहा सुदेश गुर्जर पहले भी समाजवादी पार्टी के निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ता थे लेकिन वह भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा की गलत नीतियों एवं कुशासन से त्रस्त होकर आखिरकार उन्होंने आज भाजपा को अलविदा कह दिया। चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज में सम्मान देने का काम करती है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश ही नहीं देश को दिशा और दशा दे सकते हैं।चौधरी रूद्रसैन ने दावा करते कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी में जीत का परचम लहराने जा रही है और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार का गठन होने जा रहा है।

इस अवसर पर सुदेश गुर्जर ने कहा कि भाजपा केवल सपने दिखाने का काम करती है धरातल पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की और जनता को गुमराह करने का काम कर रही है जिससे क्षुब्ध होकर आज उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी को विजय बनाने का काम करेंगे। इसदौरान सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन प्रतिनिधि चौधरी प्रवीन बान्दुखेड़ी,नागेंद्र राणा,प्रवेंद्र प्रमुख, नवाब गुर्जर, सोनू चौधरी, कुलदीप यादव, नितिन यादव मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.