diwali horizontal

ललिता माता मंदिर पहुँचे सुधीर मिश्र,परिवार के साथ की पूजा पाठ

0 138

ललिता माता मंदिर पहुँचे सुधीर मिश्र,परिवार के साथ की पूजा पाठ

ट्विटर एकाउंट के वेरिफाइड होने के बाद माता के दर्शन करने पहुँचे सुधीर मिश्र

कहा- ललिता देवी मां दर्शन से मिलता है मनोवांछित फल

अमेठी(सिटीजन वॉयस संवाददाता) : सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कुमार मिश्र अपने परिवार के साथ ललिता देेवी मंदिर दर्शन करने पहुँचे।सुधीर ने वैदिक पद्धति से पूूजा पाठ आशीर्वाद की कामना की। मिली जानकारी के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कुमार मिश्र अपने परिवार के साथ सीतापुर स्थित ललिता देवी मंदिर पहुँचे। इस दौरान उनके साथ समाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार अनुज बाजपेई भी उनके साथ मौजूद रहे। सभी लोगों ने माता भवानी के दर्शन कर आशिर्वाद की कामना की। बता दे कि विगत दिनों में सुधीर कुमार मिश्र का निजी ट्विटर अकॉउंट भी वेरिफाइड हो गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर मिश्र को लोगो से लगातार बधाइयां व शुभकामनाएं मिल रही है। दर्शन करने के बाद सुधीर मिश्र ने कहा कि यहाँ की मान्यता यह हैं कि जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर आता है माँ उसे खाली हाथ नहीं भेजती और सभी की मनोकामनाएं पूरी होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.