diwali horizontal

सूफी समाज ने अपने हक़ के लिए उठाई आवाज

0 254

 

लखनऊ : सूफी समाज ने सरकार से साफ तौर पर मांग की है कि संदिग्ध संगठन पी एफ़ आई और उसकी राजनीतिक शाखा एस डी पी आई की राष्ट्र और समाज विरोधी गतिविधियों के कारण अखिल भारतीय स्तर पर उपरोक्त संगठनों को प्रतिबंधित किया जाए। सूफी इस्लामिक बोर्ड के प्रबुद्ध जनों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर ये मांग सरकार से की है। मौलाना सय्यद हसनैन बक़ाई ने कहा है कि हिंदुस्तान से पी एफ आई को बैन किया जाए अगर सरकार ये नही करती है तो सूफी समाज सड़को पर उतरकर प्रदर्शन करेगा।

राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शाह सय्यद हसनैन बक़ाई ने प्रेस वार्ता में कहा है कि आतंक समर्पित संदिग्ध संस्था पीएफआई के लोग अपनी राजनैतिक शाखा एसडीपीआई के तथाकथित जिहाद के नाम पर 72 हूरों का लालच दिखाकर इस्लामी साम्राज्य की स्थापना करने का मनगढ़ंत उद्देश्य दर्शाकर युवा वर्ग को गुमराह कर उन्हें देश विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित होने हेतु प्रोत्साहित कर रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव बोले – यह वही संगठन है जो नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शनों में होने वाली हिंसक घटनाओं में शामिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.