diwali horizontal

सुलतानुल मदारिस क़ौमी इदारा है किसी भी हालत में हम इसको किसी को नही लेने देंगे : मौलाना सैफ़ अब्बास

0 180

लखनऊ : मेडिकल कॉलेज और नुजूल डिपार्टमेंट के द्वारा कल 1 जून को किए गए निरक्षण की मौलाना सैफ़ अब्बास ने निंदा करते हुए कहा के हम अपने मदरसे पर कब्ज़ा नहीं होने देंगे। मौलाना सैफ़ अब्बास ने उलमा वा मोमिनीन से अपील की है के आगे निकल कर आए और इस क़ौमी इदारे को बचाएं। मौलाना सैफ़ अब्बास ने कहा के जब क्वीन मैरी हॉस्पिटल की निगाहें सुलतानुल मदारिस की तरफ थी तो उस वक्त आका ए शरीयत मौलाना कल्बे आबिद साहब किबला मरहूम ने अपने हम असर उलमा के साथ सुलतानुल मदारिस में कियारी बना कर पेड़ पौधे लगाए थे लिहाजा हमको अपने बुजुर्गो की पैरवी करते हुए इस क़ौमी सरमाए को बचाना है।

मौलाना सैफ़ अब्बास ने इससे पहले सुलतानुल मदरिस की जमीन को रोड चौड़ी करने के बहाने जमीन पर कब्जा किया जा चुका है जो पूरी क़ौम के सामने पूरा वाकिया मौजूद है लिहाज़ा आज कौम के कुछ मुखबिर ऐसी हरकत करे और गवर्नमेंट की खुशनूदी के लिए इस क़ौमी सरमाए को नुक्सान पोहचाए उससे पहले आवाम को बेदार होना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.