
बाराबंकी : ज.स.द पार्टी का दूसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर सुनील सिंह ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन को छोड़कर ज.स.द.लोकतान्त्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया के नेतृत्व एवं उनके प्रति आस्था व्यक्त कर पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की है। सुनील ने पार्टी में शामिल होने के बाद पार्टी को मजबूत बनाने के लिये पूरी ईमानदारी से काम करने का भरोसा दिलाया है। पार्टी के प्रधान महासचिव अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने सुनील सिंह को पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में सम्मिलित होने पर बधाई व शुभकामनाएँ दी। मनोज सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता निरंतर लोगों को सदस्यता ग्रहण कराने में लगे हैं और लोगो का पार्टी एवं राजा भइया के प्रति रुझान देखते ही बनता है । मनोज ने कहा कि हमारा उद्देश्य पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में देखना है
वही सुनील सिंह ने बताया कि पार्टी में जुड़ने की वजह इसका शीर्ष नेतृत्व है, जिस तरह से पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत एवं लगन के साथ पार्टी के प्रति काम कर रहे हैं ऐसे में मुझे लगता है आने वाले वक्त जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का ही होगा और सूबे के मुख्यमंत्री रघुराज प्रताप सिंह होंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुंवर भूपेन्द्र सिंह श्बॉबीश् वरिष्ठ उपाध्यक्ष आई पी सिंह जिला सचिव प्रमोद राठौर राजेश वर्मा अरुण राठौर निशिकान्त श्रीवास्तव हेमराज रावत छात्र प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव प्रेमप्रकाश सिंह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आलीम हुसैन व अन्य पदाधिकारियों ने सुनील सिंह को पार्टी में सम्मिलित होने पर दी बधाई ।