
Sunny Deol का मीडिया पर फूटा गुस्सा!
बॉलीवुडनामा: Sunny Deol का Media पर फूटा गुस्सा, Dharmendra की हालत पर बड़ा खुलासा! जानिए क्यों आग बबूला हुए सनी देओल और क्या है धर्मेंद्र के स्वास्थ्य से जुड़ी अफवाहों का सच। बॉलीवुड के ‘ढाई किलो के हाथ’ वाले एक्टर सनी देओल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म या राजनीति नहीं,

बल्कि उनके पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर फैल रही अफवाहें हैं। हाल ही में जब सनी देओल अपने घर के बाहर मीडिया से मुखातिब हुए, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। रिपोर्टर्स को देखते ही सनी का पारा चढ़ गया और उन्होंने मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।
