diwali horizontal

आम आदमी पार्टी व्यापरी प्रकोष्ठ का किसानों को सर्मथन, कल रखेंगे अपने प्रतिष्ठान बंद – मनीष वर्मा, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, आप (उत्तर प्रदेश)

0 182

 लखनऊ : आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ ने मंगलवार को किसानो द्वारा दिए गए भारत बंद के आवाहन का समर्थन किया है| इस बाबत जानकारी देते हुए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने बताया की व्यापारी प्रकोष्ठ ने अपने सारे प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है। उन्होंने साथी व्यापारी भाइयो से अपील की, वो सभी भी कि किसानों के इस आंदोलन में शामिल होकर उसे सफल बनाए। ये आंदोलन किसानों का ही नहीं, पूरे देश का आंदोलन है।

उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के बहकावे में किसान नहीं आएंगे। ये तीनों कानून, किसानों के कल्याण से परे हैं। यह कानून कॉरपोरेट द्वारा खेती पर नियंत्रण की रक्षा करते हैं तथा इसका लाभ सिर्फ बड़े उद्योगपितियों को ही मिलेगा। इसलिए इस बिल को रद्द किया जाना ही एकमात्र समाधान है। उन्होंने कहा की ये सरकार व्यापारी और किसान विरोधी है| सिर्फ कुछ पूंजीपतियों के लिए काम करने वाली ये सरकार कल के बंद से हमारी ताक़त देखेगी|

Leave A Reply

Your email address will not be published.