
दिल्ली : बिकरू कांड में एक आरोपी अमर दुबे की नाबालिग पत्नी खुशी दुबे की ज़मानत याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया। खुशी दुबे के वकील विवेक तनखा ने कहा कि मामले में जल्द सुनवाई की जाए क्योकि वह बीते एक साल से जेल में है। सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई की मांग पर कहा हम देखेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने कहा पहले नोटिस सर्व हो जाए, हम जल्द सुनवाई कर लेंगे। खुशी दुबे के वकील विवेक तन्खा ने सुप्रीम कोर्ट को बता की गिरफ्तारी के समय खुशी दुबे की आयु 17 साल 10 महीने कुछ दिन थी, गिरफ्तारी से सात दिन पहले उसकी शादी हुई थी।
वकील विवेक तन्खा ने कहा एक साल से ज़्यादा समय से जेल में है, सरकार ने उसके खिलाफ चार महीने बाद दूसरे मामले भी दर्ज कर दिया। विवेक तन्खा ने कहा कि घटना से कुछ दिन पहले उसकी कुछ दिन पहले शादी हुई थी, उसका इन सब से कुछ नहीं लेना देना है, उसके पिता पेंटर है। बिकरु कांड में एक आरोपी अमर दुबे की नाबालिग पत्नी खुशी दुबे ने सुप्रीम कोर्ट में ज़मानत याचिका दाखिल की है। खुशी दुबे ने सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट में खुशी दुबे ने अपनी खराब सेहत का हवाला दे कर ज़मानत की मांग की थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खुशी दुबे की याचिका खरीज कर दी थी।