diwali horizontal

जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण

0 83

सुलतानपुर : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार, सुलतानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में अवैध सामानों, मोबाइल गैजेट, दवाओं की उपलब्धता, बन्दीगृह, पुरूष/महिला बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय आदि का गहन निरीक्षण करने के साथ ही साथ साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा सम्बन्धित से लेने के पश्चात आवश्यक दिशा निर्देश जेल अधीक्षक को दिये।

जिलाधिकारी ने बीमार बन्दियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जैसे- खॉसी, जुकाम व नियमित दवाओं की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। सम्बन्धित चिकित्सक द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि सभी को उचित चिकित्सा व दवाईयाँ उपलब्ध करायी जा रही है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने जेल के सभी बैरक, भोजनालय कक्ष, जेल हास्पिटल, शौंचालयों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराये जाने का निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि जेल के अन्दर कोई भी प्रतिबन्धित सामग्री न आने पाये। इस पर विशेष नजर रखी जाय।

आबकारी विभाग ने पकड़ी कच्ची शराब

सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के वलीपुर चैकी स्थित केवटली गांव में शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ी तादात में कच्ची शराब व लहन बरामद किया है। केवटली गांव में लम्बे समय से कई घरों में कच्ची शराब का धंधा चल रहा था। चुनाव के दौरान खुलेआम कच्ची शराब बनाई जा रही थी। कई जिलो में अवैध शराब से हुई मौत के बाद अब आबकारी विभाग होली के करीब आते ही छापेमारी शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.