
कन्नौज कन्नौज पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक द्वारा बुधवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राज शर्मा पूर्व सदस्य क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति गोरखपुर के द्वारा कन्नौज स्टेशन एवं यात्रियों से संबंधित सुझाव देकर अपनी बात कही गई l
पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक को राज शर्मा द्वारा कन्नौज स्टेशन पर स्टेशन के साइन बोर्ड को जीटी रोड के पास लगाने के लिए सुझाव दिया साथ ही कन्नौज स्टेशन पर एफओबी पुल पर शिवाजी नगर के मोहल्ले के बाशिंदों के लिए निकास द्वार एवं गुरसहायगंज से लेकर अरौल रेलवे स्टेशन तक कोई रेलवे की जमीन को चिन्हित करके रैक पॉइंट बनवाने, सर्कुलेटिंग एरिया के बाहर निकास द्वार पर लग रहे जाम से अवगत करवाया एवं प्लेटफार्म नंबर 2 पर कोच गाइडेंस सिस्टम व कल्याणपुर रेलवे स्टेशन पर डाउन गाड़ी संख्या 14724(कालिंद्री एक्सप्रेस) का ठहराव एवं गाड़ी संख्या 22921/22922 (अंत्योदय बांद्रा ) गाड़ी संख्या 19709/19710 (कामाख्या जयपुर) गाड़ी संख्या 12319/12322 (कोलकाता आगरा एक्सप्रेस) का ठहराव कन्नौज स्टेशन पर अत्यंत जरूरी है
महाप्रबंधक से गाड़ी संख्या 22531/ 22532 (मथुरा छपरा), गाड़ी संख्या 14151/14152(कानपुर आनंद विहार)
गाड़ी संख्या 19715/19716 (गोमतीनगर जयपुर ) को प्रतिदिन की जाएं जिससे रेलयात्री में वृद्धि रेल राजस्व बढ़ सके कन्नौज में प्रथम आगमन पर निरीक्षण के लिए महाप्रबंधक को पूर्व सदस्य राज शर्मा (क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति) गोरखपुर के द्वारा कन्नौज की खुशबू एक इत्र दान सप्रेम भेंट करते हुए उनका कन्नौज स्टेशन पर स्वागत किया
कन्नौज की खुशबू से परिचय करवाते हुए अशोक मिश्र ने राज शर्मा से एक जिला एक उत्पाद के लिए इत्र स्टाल लगवाने हेतु वार्ता की इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक इज्जत नगर, आशुतोष पंथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित गुप्ता सीनियर डी ओम हरीश रातौलिया, एवं गोरखपुर इज्जतनगर डिविजन के अन्य विभागों के कर्मचारी गण मौजूद रहे l कन्नौज जनपद से महाप्रबंधक का स्वागत करने वालों में आनंद तिवारी जयंत प्रताप सिंह यादव गौरव दुबे, अविनाश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे l