
डीएम व आबकारी आयुक्त के निर्देशन में चला सघन चेकिं ग अभियान:
40 लीटर अवैध कच्ची शराब की गयी जब्त:
लखनऊ : नये साल के मद्देनजर आबकारी आयुक्त उत्तरप्रदेश द्वारा चलाये गये विशेष प्रवर्तन अभियान के दृषिटगत जिलाधिकारी लखनऊ के आदेशों के अनुपालन मे सोमवार को सुनील कुमार आबकारी निरीक्षक सेक्टर 11 एवं कुलदीप सिंह आबकारी निरीक्षक सेक्टर 5 लखनऊ मय स्टाफ व थाना सुशांत गोल्फ सिटी गोसाईगंज की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम नयापुरवा, कबीरपुर एवं गोसाईगंज में औचक दबिश दी गई। दबिश के दौरान इन कच्ची शराब के अड्डो पर 04 चढ़ी भट्टी को तोड़ा गया । दबिश मे लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गयी और मौके पर लगभग 300 किग्रा लहन नष्ट किया गया । पूरी कार्रवाई में 03 अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है । नये साल के आगमन के दृष्टिगत पुलिस एवं आबकारी विभाग की सतर्कता एवं सक्रियता अनवरत रूप से लगातार जारी रहेगा इसके अतिरिक्त शाम व रात्रि मे ढाबा, होटल, रोड चेकिंग का अभियान भी अलग अलग टीमों द्वारा लगातार चल रहा है ।