diwali horizontal

अनोखे ढंग से प्रदर्शन कर महंगाई को लेकर सरकार को घेरते हुए सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन

0 76
कन्नौज आज समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक नवाब सिंह यादव की अगुआई में महंगाई के खिलाफ कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करके राष्ट्रपति से संबन्धी ज्ञापन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को सौपा इस मौके पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने बोलोरो गाड़ी  को रस्सी से खीचते हुए केंद्र सरकार पर महंगाई फोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा आज से पहले 2014 में जो सिलेंडर 410 रुपये में मिलता था वो अब 1080 रुपये का मिल रहा है पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है युवा बेरोजगार घूम रहा है रही बची कसर खाने के सामान दूध दही आटा चावल पर जीएसटी लगाकर जले पर नमक छिड़कने का काम किया इससे गरीब और निम्नवर्गीय लोगो के खाने के लाले हो गए है इसलिये महामहिम जी से अनुरोध है कि गरीबो और निम्नवर्गीय लोगो का ध्यान रखते हुये लगी हुई जीएसटी को तुरन्त वापस लिया जाए जिससे आम गरीबो को राहत पहुँच सके इस मौके पर इंद्रेश यादव, प्रमोद , राकेश कुमार, भूरा यादव, रामचन्द्र कश्यप, रानू सक्सेना, गौतम कुशवाहा, अतुल मौर्य, सुरजीत यादव, प्रवीण दुबे, संजीव मिश्रा, शशिकांत कटियार, मुद्दीस्सर, इंतजार अहमद, कल्लू शर्मा, रंजीत दिवाकर, विनोद यादव, विनय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो न 169 व 170
Leave A Reply

Your email address will not be published.