diwali horizontal

सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शांति भंग करने वाले चार लोगों को किया गिरफ्तार

0 68

सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शांति भंग करने वाले चार लोगों को किया गिरफ्तार

लखनऊ: लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई अशांति की घटनाओं में सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की है। ये सभी गिरफ्तारियां 18 मई को की गईं, जब प्लासियो मॉल, मातृ शिशु अस्पताल और खुर्दही बाजार में तीन अलग-अलग वाद-विवाद की सूचनाएं पुलिस को प्राप्त हुई थीं।प्लासियो मॉल के भीतर एक व्यक्ति द्वारा लोगों से झगड़ा करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां अंकित राय नामक युवक मौजूद लोगों से मारपीट और फौजदारी पर आमादा था। उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा गया।इसी दिन मातृ शिशु अस्पताल के पास चंद्रशेखर उर्फ वंश शुक्ला नामक युवक किसी व्यक्ति से उलझते हुए पाया गया। पुलिस के पहुंचने पर वह भी उग्र हो गया और शांति भंग की स्थिति उत्पन्न हुई। उसे भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।वहीं खुर्दही बाजार में दो पक्षों के बीच वाद-विवाद की सूचना पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की। हालांकि द्वितीय पक्ष के प्रेमचंद्र और रविंद्र तो समझा-बुझाकर चले गए, लेकिन प्रथम पक्ष के राजेश कुमार और उसका पुत्र सनी स्थिति को और तनावपूर्ण बनाने लगे। दोनों ने पुलिस की बात नहीं मानी और आमादा फौजदारी हो गए, जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गयाचारों अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135 के अंतर्गत शांति भंग व संभावित संज्ञेय अपराध को लेकर कार्रवाई की गई है। इस पूरे ऑपरेशन को उपनिरीक्षक महेश कुमार सिंह, आशीष शर्मा और संदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस टीम ने अंजाम दिया।लखनऊ पुलिस की यह तत्परता बताती है कि किसी भी प्रकार की सार्वजनिक अव्यवस्था और शांति भंग की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और ऐसे तत्वों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.