diwali horizontal

सार्वजनिक कुआं पर कब्जाने को लेकर हुये विवाद में पुलिस की भूमिका संदिग्ध

0 173

 

बांगरमऊ,उन्नाव : क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर में सार्वजनिक पूजन कुआं पर कब्जा को लेकर कुछ दिन पहले एक महिला पत्रकार से विवाद हुआ था जिसको लेकर बुधवार को विपक्ष गण पूर्व हल्का दीवान से लेनदेन कर गुप्तगू करके पुनः उस कुआं पर कब्जा को लेकर विचार विमर्श किया गया।

क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर में विवाह समारोह के दौरान सार्वजनिक स्थल पर पूर्वजो से बना कुआं का पूजन विवाह के दौरान पूजन कराया जाता था जिस पर पड़ोस के दबंगों द्वारा उस कुआं को कब्जाने के चक्कर में पूर्व हल्का दीवान से लेनदेन के चक्कर के चलते कब्जा करना चाहते हैं वह दीवान अपनी तरफ से ही उस कुआं पर कब्जा को लेकर बैक डोर से मदद कर रहा है जिससे पीड़ित पक्ष व पत्रकार ने इसका विरोध किया था तथा आसपास के लोग काफी आक्रोशित हैं क्योंकि उन लोगों का कहना है

यह कुआं आज का नहीं है 50 साल पहले का कुआं सार्वजनिक स्थल पर बना हुआ है जो विवाह के दौरान इसकी पूजा अर्चना करके ही बारात जाती है मगर दबंगों के चलते धीरे-धीरे करके चारों तरफ से कुआं पाटने का कार्य किया जा रहा है जबकि लोगों ने इसका विरोध किया तो विपक्ष ने उन्हीं लोगों पर प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से मिलकर उन्हीं पर कारवाई करा दी जिससे पीड़ित पक्ष काफी पुलिस के रवैया से नाराज है कुछ लोग गांव के ही आग में घी डालने का काम कर रहे हैं मगर पुलिस इस बात को लेकर अनजान बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.