
लखनऊ : विश्वस्वरैया की 160 वी जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा अनावरण और द्वार का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। विश्वसरैया की जयंती पर अभियंता दिवस मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने प्राज्ञता पत्रिका का भी अनावरण किया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अभियंताओं को प्रोत्साहित किया। सभी अंतरराज्यीय मार्ग पर प्रवेश द्वार, हाइस्कूल इंटर के टॉप 20 विद्यर्थियों व शहीद जवानों के घर तक सड़क बनाने का काम कर रहे है।साथ ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान भाजपा को अपनी पार्टी का निशान बुल्डोजर रखना चाहिए। केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दिया हा हम बुल्डोजर से माफियाओं के ऊपर कार्यवाही करेंगे। उनको भी अपनी पार्टी का एके47 रख लेना चाहिए।
साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान मे सभी अभियंताओं को बधाई देते हुवें कहा है पूरे देश,प्रदेश में PWD की चर्चा होती है विश्वेश्वरय्या के आदर्शो पर अभियंता चल रहे और आज से हम लोग अभियान शुरू करने जा रहे पूरी ताकत लगाकर काम को अंजाम देना है और ग्रामीण मार्ग को 5 मीटर चौड़ा बनाने का काम करेंगे साथ ही ग्रामीणों इलाकों को विकास के रास्ते पर ला सकते हम प्रयास करें कि लखनऊ जैसी सड़के गांव की हों