
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती झंडेवाला पार्क अमीनाबाद में मनाई गयी
लखनऊ : प्रतिवर्ष की भांति स्वामी विवेकानन्द जी के जन्मदिवस पर झंडेवाला पार्क अमीनाबाद में कार्यक्रम के आयोजक पूर्व नेता विधान परिषद विंध्यवासिनी कुमार साथ में महापौर संयुक्त भाटिया जी, सहित अनेक गणमान्य लोगो ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक पूर्व नेता विधान परिषद विंध्यवासिनी कुमार ने कहा की इस पार्क से भारत की आजादी के आंदोलनों के कई संस्मरण जुड़े हुए है, उन्होंने महापौर का धन्यवाद किया कि नगर निगम द्वारा ऐतहासिक पार्क के तीन प्रवेश द्वार के नाम स्वामी विवेकानंद द्वार, इस पार्क का निर्माण करने वाले बाबू गंगा प्रसाद द्वार और शहीद गुलाब सिंह लोधी द्वार नगर निगम द्वारा कर दिया गया है। विन्ध्यवासिनी कुमार ने महापौर से मांग की कि इस पार्क में एक पुस्तकालय बने जिसमे देश की आजादी से जुड़े साहित्य और स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से जुड़े संस्मरण भाषण का संकलन हो साथ ही पार्क में स्वामी विवेकानंद जी द्वारा शिकागो में दिए गए प्रथम 4 मिनट के भाषण का शिलापट्ट बने ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर संयुक्ता ने कहा की हम स्वामी विवेकानंद जी जैसे विराट व्यक्तित्व को क्यों याद करते है क्योकिं स्वामी विवेकानंद जी से हम सभी को भारत की सनातन संस्कृति को स्वयं के आचरण में उतारने एवं इस हेतु समाज में कार्य करने की शक्ति एवं संबल मिलता है। उन्होंने बताया की स्वामी विवेकानंद जी ने दरिद्र की सेवा ही नारायण की सेवा है कहा है। कार्यक्रम में रजनीश गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री जयति श्रीवास्तव, प्रान्त कार्यवाह सुभाष जी, अनुसूचित आयोग के सदस्य रमेश तूफानी, पूर्व सुचना अधिकारी राजेश राय, प्रो अशोक मिश्र, राजीव बाजपेयी, कपिल कपूर, अधिवक्ता गिरीश सिन्हा, अधिवक्ता शैलेन्द्र शर्मा अटल, अधिवक्ता विश्वेश कुमार, अधिवक्ता नितीश श्रीवास्तव, अधिवक्ता विकर्ष श्रीवास्तव, अधिवक्ता किशन कुमार, मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र राजपूत, शैलू सोनकर, मनोज श्रीवास्तव, विजय गुलाटी, गणेश राय, विनीत यादव, बबलू भार्गव सहित अनेक गणमान्य लोगो ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।