diwali horizontal

सय्यद जफर इस्लाम राज्यसभा के लिए निर्विरोध रूप से निर्वाचित     

0 418

 उत्तर प्रदेश : से राज्यसभा की रिक्त एक सीट पर होने वाले उपचुनाव में   सैय्यद जफर इस्लाम को निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री  सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में  विधानसभा स्थित पुरुषोत्तम दास टंडन हाल में विशेष सचिव विधानसभा एवं निर्वाचन अधिकारी  बृज भूषण दुबे द्वारा निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र  इस्लाम के अधिकृत प्रतिनिधि  जेपीएस राठौर को प्रदान किया गया।

निर्वाचन अधिकारी  बृज भूषण दुबे ने बताया कि निर्वाचन हेतु प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत किए गए नामांकन पत्र के नाम वापसी का आज अंतिम दिन था। उन्होंने बताया कि गोविंद नारायण द्वारा अपना नाम वापस ले लिया गया था।  नारायण के नाम वापस लिए जाने के उपरांत राज्यसभा निर्वाचन हेतु  जफर को एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

दुबे ने बताया कि  अमर सिंह के निधन के उपरांत रिक्त हुई राज्यसभा सीट के लिए निर्वाचन हेतु बीजेपी समर्थित सैय्यद जफर इस्लाम एवं  गोविंद नारायण तथा एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी  महेश चंद शर्मा ने अपना नामांकन कराया था। उन्होंने बताया कि  महेश चंद शर्मा का नामांकन पत्र कोई प्रस्तावक ना होने के कारण खारिज कर दिया गया था, जबकि गोविंद नारायण ने अपना नाम वापस ले लिया था

Leave A Reply

Your email address will not be published.