diwali horizontal

छह महीने के इंतजार के बाद खुला ताजमहल, सूर्योदय के समय दीदार करने पहुंचे सैलानी

0 240

 

उत्तर प्रदेश : करीब छह महीने के लंबे इंतजार के बाद सोमवार सुबह आगरा में ताजमहल फिर से खुल गया। सुबह सूर्योदय के समय ताजमहल खुलने पर सैलानियों ने ताज का दीदार किया। इस दौरान सभी लोग उत्साहित नजर आए। सैलानी ताज के साथ तस्वीरें और सेल्फी खिंचाते नजर आए

छह महीने के बाद खुले ताजमहल में प्रवेश के कई नियमों में कोरोना के मद्देनजर बदलाव किए गए हैं। पर्यटकों की सुरक्षा जांच भी कोरोना संक्रमण के कारण बदल दी गई है। पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सीआईएसएफ सैलानियों की सुरक्षा जांच स्पर्श मुक्त तरीके से कर रही है। किसी भी पर्यटक को छुआ नहीं जा रहा है और मेटल डिटेक्टर के बाद हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से सुरक्षा जांच की जा रही है

ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की कब्र वाले मुख्य गुंबद में प्रवेश के लिए एक बार में 5-5 पर्यटकों को अंदर जाने की इजाजत दी जा रही है। दक्षिणी गेट से गुंबद में प्रवेश हो रहा है और यमुना नदी के किनारे उत्तरी गेट से पर्यटकों को बाहर निकाला जा रहा है

सैलानियों को करना होगा इन नियमों का पालन-
– पर्यटकों को मास्क और फेस कवर लगाना होगा।
– प्रवेश देने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
– स्मारकों में प्रवेश, निकास के अलग रूट होंगे।
– स्मारक में ग्रुप फोटोग्राफी की अनुमति नहीं होगी।
– लाइसेंस धारक गाइड, फोटोग्राफर काम कर सकेंगे।
– स्मारकों में प्रवेश ऑनलाइन ई-टिकट से मिलेगा।
– पार्किंग समेत सभी भुगतान डिजिटल पेमेंट से।
– स्मारक में खाने का सामान नहीं ले जा सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.